ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
ऑस्ट्रिया में मुस्लिम महिला को बुर्का हटाने को किया मजबूर
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 2:54:28 PM
ऑस्ट्रिया में मुस्लिम महिला को बुर्का हटाने को किया मजबूर

वियना, (हि.स.)। ऑस्ट्रिया में बुर्का, हिजाब समेतद मुंह ढकने वाले सभी तरह के कपड़ों या मास्क पर कानूनी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रविवार को पुलिस ने मुस्लिम महिला को बुर्का हटाने के लिए मजबूर किया गया। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

इस कानून के तहत अस्पताल के बाहर सर्जिकल मास्क और सावर्जनिक स्थान पर पार्टी मास्क को पहनना प्रतिबंधित कर दिया गया है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर 180 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पुलिस के पास चेहरा दिखाने का विरोध करने वालों के खिलाफ बल प्रयोग की भी शक्ति होगी।

 

उल्लेखनीय है कि फ्रांस और बेल्जियम ने 2011 में इस तरह का कानून लागू किया था। अब जर्मनी की नैशनलिस्ट ऑल्टरनेटिव फॉर जर्मनी पार्टी ने भी वहां बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने भी कहा है कि जर्मनी में जहां तक कानूनी रूप से मुमकिन हो सके, पूरे चेहरे को ढंकने वाले नकाब पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS