अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान में हवाई हमला, 4 आतंकी मरे
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 5:30:34 PM काबुल, (हि.स.)।अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत पकतिया में गुरुवार को अफ़ग़ानिस्तानी परिचालक समन्वय समूह (ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन ग्रुप या एओसीजी) की ओर से किए गए हवाई हमले में चार तालिबानी आतंकवादी ढेर हो गए। यह जानकारी शुक्रवार को अफ़ग़ानिस्तानी सरकार ने दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार एओसीज ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि गुरुवार शाम क़रीब 5 बजे उनके कर्मियों ने पकतिया प्रांत के अहमद आबाद ज़िले में तालिबान आतंकवादी क्षेत्र पर एक हवाई हमला कर आतंकवादी समूह के चार सदस्यों को मार गिराया। साथ ही हमले में काबुल से 100 किमी दक्षिण में पकतिया प्रांत की राजधानी गारदेज में दो मोटरसाइकिल भी नष्ट हो गए। बयान में यह भी बताया गया कि लक्षित आतंकवादियों को ख़त्म करने से पूर्वी प्रांतों में सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार होगा।