अंतरराष्ट्रीय
लीबिया में जहाज दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, 90 लापता
By Deshwani | Publish Date: 23/9/2017 2:47:41 PMत्रिपोली, (हि.स.)। लीबिया की राजधानी त्रिपोली के पश्चिमी शहर सबराथा तट के पास एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम आठ प्रवासी डूब गए जबकि 90 लोग लापता हैं। हादसे में डूबे लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है और लापता लोगों की तलाश जारी है। यह जानकारी लीबीयी नौसेना ने दी।
इस जहाज में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस जगह का इस्तेमाल अवैध रूप से यूरोप जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
गौरतलब हो कि इससे पहले, विगत हफ्ते लीबिया कोस्टगार्ड ने यूरोप जा रहे 3 हजार प्रवासियों को बचाया था। जबकि इटली ने 2 हजार लोगों की जान बचाई थी। इसके अलावा मई में भूमध्य सागर में 500 लोगों को लेकर जा रही एक नौका पलट गई थी । इस दुर्घटना में 34 लोगों की मौत हो गई थी।