अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप और मैक्रोन के बीच पेरिस समझौते पर हुई चर्चा
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2017 9:48:36 AMन्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन से मुलाकात की। ट्रंप ने मैक्रोन से पेरिस जलवायु समझौते को लेकर भी बात की।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ब्रॉयन हुक ने यह जानकारी दी है। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि पेरिस जलवायु समझौता अमेरिका के साथ अन्याय करता है लेकिन वह इस मामले पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप और मैक्रोन ने ईरान परमाणु समझौते को लेकर भी बात की। साथ ही दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को लेकर भी चर्चा की गई है।