अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका, जापान के साथ कल त्रिपक्षीय वार्ता करेगा भारत
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2017 12:28:03 PMन्यूयार्क। भारत, अमेरिका और जापान के विदेश मंत्री मंगलवार को तीनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए बैठक करेंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब चीन क्षेत्र में अपनी ताकत का एहसास कराता रहता है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अमेरिका और जापान के अपने समकक्ष रेक्स टिलरसन और तारो कोनो के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर त्रिपक्षीय बैठक करेंगी। एक भारतीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपने एक सप्ताह के प्रवास में सुषमा के करीब 20 द्विपक्षीय एवं त्रिपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है। सुषमा 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगी।