ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
गोलीबारी में बुरंडी के 34 शरणार्थी मारे गए
By Deshwani | Publish Date: 17/9/2017 6:06:11 PM
गोलीबारी में बुरंडी के 34 शरणार्थी मारे गए

 बुकाऊ। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र कमानयोला में हुए संघर्ष में सैनिकों की गोलीबारी में बुरंडी के 34 शरणार्थियों की मौत हो गयी। दक्षिण कीवू के पूर्वी प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 
बुरण्डी के एक शरणार्थी ने कहा कि कल हुई हिंसा में 30 से अधिक लोग मारे गये और कम से कम 100 लोग घायल हो गये। गृह मंत्रालय के अधिकारी जोस्यू बोजी ने बताया कि देश की घरेलू खुफिया एजेंसी की एक जेल पर शरणार्थियों के एक समूह के धावा बोलने के बाद संघर्ष शुरू हुआ। 
 
वे बुरण्डी के चार नागरिकों को रिहा किये जाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में 34 लोग मारे गये है और 124 शरणार्थी घायल हुए है। एक शरणार्थी ने कहा अब तक 31 लोगों के शव मिले है और कम से कम 105 घायल हुए है जिनमे से 15 की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
इस बीच बुरण्डी के विदेश मंत्री अलेन-एमी नयामितवे ने ट्वीटर पर इस घटना को गोलीबारी बताया और कहा स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। 2015 में बुरूंडी में हिंसा भड़कने के बाद वहां से हजारों नागरिक भागकर कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य आ गये थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS