ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
रोहिंग्याओं के लिए 14,000 आश्रय स्थल बनाएगा बांग्लादेश
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2017 5:35:39 PM
रोहिंग्याओं के लिए 14,000 आश्रय स्थल बनाएगा बांग्लादेश

कॉक्स बाजार। बांग्लादेश सडक़ किनारे, खेतों में और पहाड़ों पर शिविरों में रह रहे हजारों रोहिंग्या मुसलमानों के लिए 14,000 नए आश्रय स्थल बनाएगा। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक रोहिंग्या विद्रोहियों के हमले के जवाब में म्यामां सेना की कार्रवाई के बाद वहां से पलायन कर 4,00,000 रोहिंग्या 25 अगस्त के बाद से बांग्लादेश में पहुंच चुके हैं।

 

बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा कि वे कॉक्स बाजार जिले के कुतुपलोंग में रोहिंग्याओं के मौजूदा शरणार्थी शिविर के पास 2,000 एकड़ (800 एकड़) पर एक विशाल शिविर का निर्माण करेंगे। कॉक्स बाजार जिला म्यामां की सीमा से लगा हुआ है। बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन सचिव शाह कमाल ने कहा, सरकार ने करीब 400,000 रिपीट 400,000 रोहिंग्याओं के लिए 14,000 आश्रय स्थलों का निर्माण करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमसे 10 दिनों में आश्रय स्थलों का निर्माण करने को कहा गया है। हर आश्रय स्थल में छह शरणार्थी परिवार रहेंगे। कमाल ने कहा कि शिविर में उचित साफ सफाई, पानी एवं चिकित्सा सुविधाएं होंगी।

 

उन्होंने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों की मदद लेंगे। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि वे पलायन के स्तर से हैरान हैं। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने कहा कि वह मदद कार्य में समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र की सभी एजेंसियों और निजी समूहों का एक समूह गठित करेगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS