ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
प्लेग से पांच लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2017 11:42:31 AM

अंटानानारिवो। मेडागास्कर में अगस्त से लेकर अब तक प्लेग के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी है। हालांकि एक स्वास्थ्य अधिकारी ने जोर देकर यह भी कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी विली रांद्रीमरोतिया ने कहा, हमे पांच लोगों के मरने वालों सहित प्लेग के 22 संदेहास्पद मामलों का पता चला है। उन्होंने बताया कि तमाटावे के पूर्वी क्षेत्र में लोग घबराए हुए हैं। यहां पर करीब 100 साल के दौरान प्लेग का नामोनिशान नहीं रहा है। 

 

मेडागास्कर में हाल ही में प्लेग के कारण पहली मौत 28 अगस्त को हुई। यह व्यक्ति टैक्सी से तमाटावे जा रहा था। यात्री के संपर्क में आने वाले दो और लोगों की इसी बीमारी के बाद मौत हो गई। अंटानानारिवो प्रांत में इस बीमारी के कारण दो और लोगों की मौत हो गई। 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक प्लेग के कारण करीब 300 लोगों की जांच कर उनका इलाज किया गया। विशेषकर जंगल की आग से भागने वाले चूहों के कारण वर्ष 1980 से मेडागास्कर में लगभग हर साल प्लेग फैलता रहा है। प्लेग की बीमारी का एंटीबॉयोटिक से इलाज संभव है लेकिन अगर यह फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है तो 24 घंटे की भीतर घातक भी हो सकता है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS