ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी सू की
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2017 3:25:12 PM
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी सू की

यांगून। म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हो रही जातीय हिंसा के कारण विरोध का सामना कर रहीं स्टेट काउंसलर आंग सान सू की न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी। सू की की राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। 
 
गत वर्ष म्यांमार की स्टेट काउंसलर बनने के बाद सू की के लिए रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय का मामला सबसे बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है। म्यांमार में रोहिंग्या विद्रोहियों की ओर से हमले करने के बाद सेना ने रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ व्यापक पैमाने पर हिंसात्मक कार्रवाई की है। म्यांमार में जारी इस हिंसा के कारण अब तक लगभग तीन लाख 70 हजार रोहिंग्या म्यांमार से पलायन कर बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं। 
 
आलोचकों ने सू की पर इस संकट का समाधान करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए शांति के लिए मिला नोबेल पुरस्कार वापस लिये जाने की वकालत की है। 
 
उल्लेखनीय है कि सू की ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर के तौर पर गत वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया था। संबोधन में सू की ने अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए म्यांमार सरकार की ओर से किए गए कार्यों का समर्थन किया था। उन्होंने इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों का भी समर्थन किया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS