अंतरराष्ट्रीय
मिस्र में सड़क दुर्घटना में 15 मरे
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2017 12:53:39 PMकाहिरा। मिस्र के ऊपरी बेनी सुएफ शहर में आज एक माइक्रोबस और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि काहिरा से दक्षिण में लगभग 120 किलोमीटर दूर बनी सुएफ में सड़क पर एक सुरंग में यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत, चीन और अमेरिका के बाद सड़क दुर्घटनाओं में मिस्र को दुनिया के सबसे खराब देशों की सूची में दसवें स्थान पर रखा था।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने एक बस और एक ट्रक के एक पुल से गिरने से 14 लोगों की मौत हो गयी थी और 42 अन्य घायल हुए थे।