अंतरराष्ट्रीय
इरमा का कहर: क्यूबा में इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2017 1:47:05 PMहवाना। इरमा तूफान के कारण इमारतों के गिरने से क्यूबा में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी। वहीं इस तूफान से कैरिबियन देशों में 39 लोगों की मृत्य हुई है।
सिविल डिफेंस के अधिकारियों के अनुसार तूफान से हवाना प्रांत में सात लोगों की मृत्यु हुई जबकि मेटांजाज, पर्यटन स्थल वारादेरो, सिएगो डे एविला और कामागुए के पूर्वी भाग में लोगों के मरने की खबर है।