ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में हुई गोलीबारी में 8 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2017 12:41:18 PM
टेक्सास। अमेरिका के राज्य टेक्सास के एक घर में एक बंदूकधारी ने 9 लोगों की जान ले ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, यह घटना डलास के उपनगर प्लानो में रविवार रात हुई। ऐसा माना जा रहा है कि एनएफएल टीम डलास काउबॉय के प्रशंसकों की पार्टी में 'घरेलू विवाद' के कारण गोलीबारी शुरू हुई।
 
पुलिस के प्रवक्ता डेविड टिल्ले ने कहा कि गोलीबारी के दौरान शूटर की मौत जवाबी हमले में गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी के हाथों हुई। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि घर से 8 शव बरामद किए गए। गोलीबारी के दौरान घायल हुए दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी तक स्थापित नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारी डेविड टिल्ले ने बताया, "कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हम कारण का पता लगाने में जुटे हुए हैं। टिल्ले ने बताया, "यह घटना रात के 8 बजे शुरू हुई, पुलिस को घर में गोली चलने की खबर मिली। हमारे अधिकारी ने गोली की आवाज सुनी, फिर वह घर में दाखिल हुए और अंत में संदिग्ध को मार गिराया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS