ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
प्रिंस ऑफ वेल्स की पदवी सर्वाधिक समय तक धारण करने वाले व्यक्ति बने चार्ल्स
By Deshwani | Publish Date: 10/9/2017 12:41:32 PM
प्रिंस ऑफ वेल्स की पदवी सर्वाधिक समय तक धारण करने वाले व्यक्ति बने चार्ल्स

लंदन। ब्रिटेन की सत्ता के उत्तराधिकारी चार्ल्स इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक सेवारत प्रिंस ऑफ वेल्स बन गए हैं । 68 वर्षीय चार्ल्स ने महारानी विक्टोरिया के सबसे बड़े बेटे अल्बर्ट का रिकॉर्ड तोड़ा जो किंग एडवर्ड सप्तम बनने से पहले 59 वर्षों तक प्रिंस ऑफ वेल्स रहे।
 
इस वर्ष नवम्बर में 69 वर्ष के होने वाले चार्ल्स सबसे अधिक उम्र वाले उत्तराधिकारी हैं। बहरहाल अल्बर्ट जब एक महीने के थे, उस समय वह प्रिंस ऑफ वेल्स बने जबकि प्रिंस चार्ल्स को जुलाई 1958 तक यह पद नहीं मिला था जब वह नौ वर्ष के थे। उनके परदादा से यह पदवी लेकर उन्हें सौंपी गई थी।
 
चार्ल्स ने आज जहां यह उपलब्धि हासिल की वहीं कल उनकी पत्नी कैमिला डचेज ऑफ कॉर्नवेल ने स्कॉटलैंड के रॉसिफ डॉकयार्ड में एक कार्यक्रम में रॉयल नेवी विमानवाहक पोत का नाम अपने पति के नाम पर रखा था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS