ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
यूरोपीय संघ लीबिया में प्रवासियों के अत्याचार पर आंखे मूंदे हुये है : संयुक्त राष्ट्र
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2017 3:29:44 PM
यूरोपीय संघ लीबिया में प्रवासियों के अत्याचार पर आंखे मूंदे हुये है : संयुक्त राष्ट्र

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया में प्रवासियों पर होने वाली क्रूरता के लिये यूरोपीय संघ पर आंखें मूंदने का आरोप लगाया और उनकी रक्षा के लिये कड़ी कार्रवाई" करने का आग्रह किया।
 
संयुक्त राष्ट्र के मानवााधिकार प्रमुख जैद राद अल हुसैन ने कल कहा, ‘‘कुछ प्रवासी प्यास से, भूख से या बहुत आसानी से ठीक होने वाली बीमारियों के कारण मर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को बंधुआ मजदूर के तौर पर काम कराते हुये यातना दी जाती है या पीटा जाता है, जबकि अन्य लोगों की अचानक हत्या कर दी जाती है।’’ जैद ने कुछ मामलों में महिलाओं के साथ रोजाना बलात्कार होने समेत इस प्रकार की अनेक घटनाओं का ब्यौरा दिया और कहा कि देश में लीबिया के हिरासत केन्द्रों में अधिकारियों के हाथों लाखों प्रवासी पीड़ित हैं।
 
उन्होंने कहा कि उनकी हालत तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी के शासन के दौरान "भयावह" थी, लेकिन उनको हटाए जाने के बाद स्थिति नारकीय हो गयी है। उल्लेखनीय है कि इटली और यूरोपीय संघ दलालों को प्रवासियों और शरणार्थियों को नावों के जरिये भूमध्यसागर से यूरोप पहुंचाने से रोकने के लिए लीबिया के तटरक्षक बलों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और अन्य सहायता प्रदान करते रहे हैं। इसके बाद यहां पहुंचने वाले प्रवासियों को नजरबंदी केन्द्रों में भेज दिया जाता हैजहां उन्हें घोर यातनाओं का समाना करना पड़ता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS