ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
तबाही की ओर बढ़ रहा इरमा, 13 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2017 2:46:37 PM
तबाही की ओर बढ़ रहा इरमा, 13 की मौत

वॉशिंगटन। कैरेबियन द्वीप एंटीगुआ से करीब 281 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा इरमा तूफान अमेरिका के फ्लोरिडा में प्रवेश कर रहा है। इरमा तूफान को सदी का सबसे भयानाक तूफान माना जा रहा है। इस तूफान ने कैरिबियाई द्वीप सेंट मार्टिन द्वीप के 95 प्रतिशत हिस्से को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है। अब तक इस तूफान ने 13 लोगों की जान ले ली है और हजारों को बेघर कर दिया है। इस सप्ताह जब अटलांटिंक में इरमा तूफान शुरू हुआ तब इसकी रफ्तार 185mph थी, जिसकी रफ्तार अब बढ़ती ही जारी रही है। 
 
इरमा ने पिछले दो दिनों में 5 अलग-अलग प्रकार के तूफान बनाए हैं, जो किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। गुरूवार से ही फ्लोरिडा में तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इरमा दक्षिणी फ्लोरिडा में एक खतरनाक रूप लेने जा रहा है। इस तूफान से कई क्षेत्रों के उथल-पूथल होने की संभावना है और अधिकतर राज्यों की जिंदगी खतरे में दिख रही है। इरमा तूफान फ्लोरिडा तट के पास शनिवार या रविवार तक पहुंचने की उम्मीद है फिलहाल सभी की निगाहें दक्षिणी फ्लोरिडा पर टिकी है जो हर घंटे खतरनाक होता जा रहा है। इरमा तूफान से करीब 5 से 10 फीट तूफानी लहर की भविष्याणी की गई है। इरमा से न सिर्फ फ्लोरिडा पर बल्कि जॉर्जिया के कई हिस्सों में तबाही की संभावना है। वहीं, दक्षिणी और उत्तरी कैरोलिना में इस तूफान का प्रभाव देखा जा सकता है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS