ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
श्रीलंका ने 80 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2017 5:37:05 PM
श्रीलंका ने 80 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किए गए 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है।

 
द कोलंबो पेज की खबर के मुताबिक, इनमें से चार मछुआरों को 31 अगस्त को श्रीलंकाई नौसेना ने उस समय बचाया था जब उत्तरी समुद्र में वे डूब रहे थे जबकि अन्यों को श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में घुसने और अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
 
श्रीलंकाई नौसेना और तटरक्षक बल ने श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए अलग-अलग मौकों पर 76 भारतीय मछुआरों को पकड़ा था। खबर के मुताबिक, भारतीय मछुआरों को कंकेसनथुरई में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ‘सारंग’ में भेज दिया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS