ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
प्यार की खातिर शाही रुतबा छोड़ेंगी शहज़ादी
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2017 11:33:22 AM
प्यार की खातिर शाही रुतबा छोड़ेंगी  शहज़ादी

जापान। जापान की राजकुमारी माको एक आम जापानी नागरिक से शादी करने जा रही हैं। जापान के सम्राट से अनुमति मिलने के बाद राजकुमारी माको ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद शादी की लंबी प्रक्रिया शुरू होगी. राजकुमारी माको का शाही दर्जा भी इसके साथ ख़त्म हो जाएगा। जापान के एक विवादित शाही क़ानून के मुताबिक राजपरिवार की महिला सदस्य आम शहरी से शादी के बाद अपना शाही दर्जा गंवा देती हैं जबकि कोई पुरुष ऐसा करता है तो उसका शाही दर्जा बरकरार रहता है।

राजकुमारी माको ने कहा कि वो की कोमूरो की सूरज जैसी मुस्कान की ओर आकर्षित हुईं थीं। माको कहती हैं, "मुझे बचपन से ही ये बात पता थी कि शादी के बाद में अपना शाही दर्जा खो दूंगी माको ने कहा, "मैंने शाही परिवार का सदस्य होते हुए शाही कामों को हर मुमकिन तरीके से अंजाम देने की कोशिश की। मैं अपना जीवन भी पूरी तरह जी रही थी।

 

कोमूरो ने कहा कि राजकुमारी चुपचाप उन्हें देखती रहती थीं जैसे चांद देखता रहता है 25 वर्षीय राजकुमारी माको राजकुमार फ़ूमीहीतो की सबसे बड़ी बेटी हैं. वो डॉक्ट्रेट की पढ़ाई कर रही हैं और एक म्यूज़ियम में शोधकर्ता हैं। राजकुमारी जुलाई में अपनी शादी की घोषणा करने वाली थीं, लेकिन पश्चिमी जापान में बारिश की वजह से हुई त्रासदी की वजह से इसे टाल दिया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS