अंतरराष्ट्रीय
अमरीकी नागरिकों की उत्तर कोरिया यात्रा पर प्रतिबंध
By Deshwani | Publish Date: 2/9/2017 3:19:04 PMवाशिंगटन। उत्तर कोरियाई मिसाइलों के लगातार परीक्षण के बीच अमरीका का अपने नागरिकों पर उत्तर कोरिया की यात्रा पर लगा प्रतिबंध गुरुवार से लागू हो गया है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
विदित हो कि उत्तर कोरिया की जेल से रिहा होने के बाद अमरीकी छात्र आटो वार्मबियर की मौत हो गई थी, जिसके बाद अमरीका ने इस प्रतिबंध की घोषणा की थी। इस नियम की अवहेलना करने वाले अमरीकी नागरिकों को आपराधिक दंड का सामना करने के साथ ही उनके पासपोर्ट भी रद्द किए जा सकते हैं।
बीबीसी के अनुसार, अमरीकी प्रशासन केवल खास परिस्थितियों में, जैसे पत्रकारिता या सामाजिक कार्यों से जुड़े कार्यों के लिए, ही अपने नागरिकों को उत्तर कोरिया जाने की अनुमति देगा।
टूर ऑपरेटर्स ने जानकारी दी कि हर साल करीब 1000 अमरीकी नागरिक उत्तर कोरिया की यात्रा करते हैं, और गुरुवार को अमरीकी यात्रियों का अंतिम जत्था कोरिया से निकल चुका है।