ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
''ब्लू व्हेल गेम'' की मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2017 1:29:21 PM
''ब्लू व्हेल गेम'' की मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मास्को। ब्लू व्हेल गेम की सरगना एक 17 साल की लड़की है। रशियन पुलिस ने उस लड़की को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की पर आरोप है कि जानलेवा ब्लू व्हेल चैलेंज गेम के पीछे उसी का हाथ है। जानकारी में पता चला है कि लड़की अपने शिकार को धमकी दिया करती थी कि अगर वह ब्लू व्हेल टास्क पूरा नहीं किया तो वह उसे और उसके परिवार का खून कर देगी। ब्लू व्हेल चैलेंज उन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाता है, जो तनाव जूझ रहे हैं और आत्महत्या करने के बारे में सोचते हैं। रूसी पुलिस द्वारा एक फुटेज जारी किया गया है। इसमें एक रेड के दौरान आरोपी लड़की को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए देखा जा सकता है। आरोपी लड़की मनौविज्ञान की छात्रा है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अदालत में हुई पेशी के बाद उसे तीन साल के लिए जेल भेजा गया है।
इस गेम में साइन करने के बाद 50 दिनों के अंदर टास्क पूरा करने की चुनौती मिलती थी। इसमें खुद को नुकसान पहुंचाना, अकेले में डरावनी फिल्में देखना और व्हेल का चित्र अपने हाथ पर गोदना जैसी चुनौतियां शामिल हैं। इस गेम का सबसे खौफनाक और आखिरी टास्क 50वें दिन दिया जाता है जिसमें खुद को जान से मारने की चुनौती मिलती है। 
 
‘ब्लू व्हेल गेम’रूस के फिलिप बुडेकिन नाम के शख्स ने 2013 में बनाया था। ये एक ऐसा चैलेंज है, जिसमें आपको ग्रुप के एडमिन के द्वारा दिए गए कई टास्क को पूरा करना होता है 50 दिनों के अंदर। हर टास्क पूरा होने पर प्लेयर को अपने हाथ पर एक कट लगाने के लिए कहा जाता है। आखिरी में जो इमेज उभरती है, वो व्हेल मछली की तरह होती है। गेम खेलने वाले को हर दिन एक कोड नंबर दिया जाता है। इसमें हाथ पर ब्लेड से F57 लिखकर इसकी फोटो अपलोड करने के लिए कहा जाता है। इस गेम का एडमिन स्काइप के जरिए गेम खेलने वाले से बात करता रहता है। गेम का विनर उसे ही घोषित किया जाता है, जो अंतिम दिन जान दे देता है। बीते दिनों पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में एक 10वीं कक्षा के छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। वहीं इससे पहले भी इसी महीने में मुंबई के चौदह साल के एक लड़के ने पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। इसके अलावा इंदौर के एक 13 साल के छात्र ने अपने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की थी, लेकिन कुछ सतर्क विद्यार्थियों ने उसे इस गेम की जानलेवा चुनौती पूरी करने से रोक दिया था। बच्चे गेम मानकर इसके जाल में फंस रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'ब्लू व्हेल' ऐप तलाशे जा रहे हैं, लेकिन असल में यह न तो गेम है और न ही ऐप है। यह अपराधी किस्म के लोगों का एक ट्रैप है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गेम के कारण ने दुनिया भर में अब तक 130 लोगों की जान जा चुकी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS