अंतरराष्ट्रीय
मेक्सिको में गैर कानूनी तरीके से लाए गए 133 प्रवासियों को बचाया गया
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2017 4:56:46 PMमेक्सिको सिटी। मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने यहां एक मकान में बंद 34 बच्चों समेत 133 मध्य अमेरिकी प्रवासियों को बचाया है। इन लोगों को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका ला कर छोड़ दिया गया था। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला और होंडुरास के इन प्रवासियों के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं और इन लोगों को दक्षिणपूर्वी राज्य ताबास्को के सुदूरवर्ती क्षेत्र में एक ही मकान में बंद करके रखा गया था।
मंगलवार को जारी इस बयान में कहा गया कि एक गुप्त सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने उनका पता लगाया। अपहरण करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रवासियों को आव्रजन अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। हजारों प्रवासी हर साल मेक्सिको से हो कर अमेरिका पहुंचते हैं।