ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
नाइजीरिया में बोकोहराम ने किया 9 लोगों को अगवा
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2017 12:30:33 PM
नाइजीरिया में बोकोहराम ने किया 9 लोगों को अगवा

कानो। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में चरमपंथी संगठन बोको हराम के जिहादियों ने दो अलग-अलग हमलों में नौ लोगों का अपहरण कर लिया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो घायल हो गये। बोको हराम से लड़ रहे बंदूकधारियों के बल के एक सदस्य ने बताया कि मंगलवार को मैदुगुरी शहर के बाहरी इलाके में 50 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर एक परिवार के पांच सदस्यों का अपहरण कर लिया गया। वे अपनी कार ठीक होने का इंतजार कर रहे थे।

इस सदस्य ने एएफपी को बताया ‘बोको हराम के आतंकियों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों का बुधवार को दिकवा शहर के पास अपहरण कर लिया गया।’ उन्होंने कहा ‘बंधकों में एक महिला, उसकी तीन युवा बेटियां और उसकी बहन शामिल है। ’मिलीशिया के एक अन्य सदस्य ने बताया कि वाहन का चालक कार को ठीक करने की कोशिश कर रहा था तभी बोको हराम के आतंकी वहां आए और लोगों का अपहरण कर लिया। इससे एक दिन पहले ही चरमपंथियों ने मैदुगुरी से करीब 38 किमी दूर कोंदुगा शहर के पास से चार किसानों का अपहरण कर लिया था। इस घटना में एक व्यक्ति मारा गया और दो घायल हो गए थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS