ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने को जापान और अमेरिका सहमत: आबे
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2017 5:18:14 PM
उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने को जापान और अमेरिका सहमत: आबे

तोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आज कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल के जापान के ऊपर से जाने के बाद, वह और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्योंगयांग पर दबाव बढ़ाने के लिये सहमत हो गये हैं। जापान ने इसे प्योंगयांग की हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा उकसावे वाली कार्रवाई बताया है। आबे ने ट्रंप से करीब 40 मिनट तक फोन पर बात करने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, हमें संयुक्त राष्ट्र में एक आपात बैठक तत्काल बुलानी चाहिए और उत्तर कोरिया के खिलाफ दबाव को और बढ़ाना चाहिए। उन्होंने प्रस्तावित उपायों के बारे में विस्तार से बताये बगैर कहा, दबाव बढ़ाने के बारे में जापान और अमेरिका पूरी तरह सहमत हैं। आबे ने कहा कि ट्रंप ने कहा है कि वाशिंगटन अपने सहयोगी के साथ खड़ा रहेगा।
 
   ट्रंप को आबे ने यह कहते हुए उद्धृत किया है राष्ट्रपति ट्रंप ने बहुत मजबूत प्रतिबद्धता जताई है कि अमेरिका, 100 फीसदी जापान के साथ है। उन्होंने कहा हम जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सहयोग करेंगे। हम चीन, रूस तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी बात करेंगे और उत्तर कोरिया पर, उसकी नीति बदलने के लिए गहरा दबाव बनाएंगे। जापान ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह उत्तर कोरिया के साथ कारोबार करने वाली चीनी और नामीबियाई कंपनियों की संपत्तियां फ्रीज कर प्योंगयांग पर नए प्रतिबंध लगाएगा।
 
करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों और कुछ लोगों के खिलाफ यह कदम उठाने से पहले वाशिंगटन ने चीनी और रूसी कंपनियों तथा उन लोगों के खिलाफ अपने दंडात्मक कदमों का विस्तार किया जो प्योंगयांग के परमाणु हथियार कार्यक्रम के विकास से जुड़े रहे हैं। प्रतिबंधों का उद्देश्य उत्तर कोरिया के उस हथियार कार्यक्रम के लिए वित्त प्रवाह को बाधित करना है जो संयुक्त राष्ट्र के संकल्पों का उल्लंघन है। जापान के शीर्ष सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि मिसाइल देश के उत्तरी द्वीप होक्काइदो के ऊपर से गुजरी और फिर प्रशांत महासागर में तट से करीब 1,180 किमी दूर गिरी। मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने संवाददाताओं को बताया अब तक जापानी भूभाग में किसी सामग्री के गिरने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा क्षेत्र में विमानों या पोतों को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS