अंतरराष्ट्रीय
काबुल में धमाके, एक की मौत, 8 घायल
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2017 12:49:28 PMकाबुल। अफगानिस्तान के काबुल में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे एक धमाका हुआ जिसके कारण एक के हताहत और आठ लोगों के जख्मी होने की खबर है। हालांकि अभी इस विस्फोट में हुए नुकसान व हताहतों का विवरण जारी नहीं किया गया है लेकिन अब तक आठ लोगों को वजीर अकबर खान अस्पताल ले जाया गया है।
टोलो न्यूज के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि यह घटना काबुल बैंक की एक शाखा के बाहर हुई है, जो मैसॉड सर्कल के नजदीक है। यह राजनयिक क्वार्टर और अमेरिकी दूतावास के करीब स्थित है। आस-पास के भवनों को भी काफी नुकसान हुआ है। अब तक इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।