ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2017 10:57:59 AM
उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल

टोक्यो। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को मिसाइल परीक्षण किया। यह मिसाइल जापान के होक्काइदो द्वीप के प्रशांत सागर में जा गिरी। जापान के चीफ कैबिनेट सेकेट्ररी योशीहिदे सुगा ने बताया कि उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट से सुबह लगभग 5.58 बजे मिसाइल परीक्षण किया और मिसाइल ने होक्काइदो के केप एरिमो को सुबह लगभग 6.06 बजे पार किया।
 
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सुगा के हवाले से बताया कि मिसाइल ने 2,700 किलोमीटर का सफर तय किया और सुबह लगभग 6.12 बजे प्रशांत सागर में जा गिरीं।
 
उन्होंने बताया कि यह भी संभव है कि मिसाइल तीन हिस्सों में टूटकर जापानी सागर में जा गिरी। जापान सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है।
 
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि इस मिसाइल परीक्षण से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा है और जापान इसका पुरजोर विरोध करता है।
 
उन्होंने कहा कि जापान संयुक्त सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग करेगा।
 
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद जापान सरकार ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS