ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
‘ भारत और चीन डोकलाम मसला बातचीत से हल करें ’
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2017 6:47:21 PM
‘ भारत और चीन डोकलाम मसला बातचीत से हल करें ’

 संयुक्त राष्ट्र, (हि.स.)। डोकलाम को लेकर भारत और चीन में विगत तीन महीने से बने तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से शांतिपूर्ण ढंग से इस मसले को सुलझाने को कहा है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि भारत और चीन को डोकलाम विवाद को शांतिपूर्ण वार्ता के जरिए हल करना चाहिए। डोकलाम मुद्दे को लेकर चीन की ओर से दी जा रही लगातार धमकियों के बीच संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार इस आशय का बयान दिया है।

 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के दक्षिण सहयोग मामले के विशेष दूत जॉर्ज चेडीक ने एक पत्रिका से कहा कि दोनों देशों के बीच सामान्य रिश्ते होने चाहिए। उन्होंने कहा कि संघर्ष की जगह सहयोग हमेशा बेहतर होता है। जॉर्ज ने उम्मीद जताई कि दोनों देश अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएंगे। 

 

विदित हो कि डोकलाम मुद्दे पर भारत और चीन के बीच गहराए तनाव पर संयुक्त राष्ट्र लगातार निगरानी रख रहा है। इस विवाद के चलते अन्य क्षेत्रों में भी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति बिगड़ी है। डोकलाम के बाद लद्दाख में भी भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच भिड़ंत देखने को मिली। जॉर्ज चेडीक ने कहा कि दो महान देशों के बीच इस तरह का तनाव ठीक नहीं है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS