ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
वेनिस में अल्ला हु अकबर कहने वालों को गोली मारने का आदेश
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2017 3:20:02 PM
वेनिस में अल्ला हु अकबर कहने वालों को गोली मारने का आदेश

वेनिस, (हि.स.)। बार्सिलोना में हुए आतंकी हमले के चलते इटली के शहर वेनिस के मेयर विचलित हो गए हैं। उन्होंने एक अटपटाआदेश जारी किया है जिसके तहत अल्ला हु अकबर चिल्लाने वालों को गोली मारने को कहा गया है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
 
मेयर लुइगी ब्रुगनारो द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शहर के मशहूर सैंट मार्क्स चौराहे पर अगर कोई भी अल्ला हु अकबर चिल्लाया तो उस व्यक्ति को गोली मार दी जाए।
 
लुइगी ने कहा, “ कोई मार्क्स स्क्वैयर की तरफ दोड़ते और अल्लाहु अकबर कहते हुए जाएगा तो उसे गोली मार दी जाएगी। हम गार्ड को सतर्क रहने के लिए कहेंगे। मैंने साल भर पहले कहा था ऐसा चार चरणों में किया जाए, लेकिन अब यह तीन चरणों में करने के लिए कहा गया है।”
 
उन्होंने आगे कहा कि वेनिस शहर, बार्सिलोना से ज्यादा सुरक्षित है, जहां आतंकियों ने 13 लोगों को मार दिया था। बार्सिलोना में हुए आतंकी हमले के बाद वेनिस में कई महत्वपूर्ण जगहों पर सीमेंट के बैरियर्स लगा दिए गए हैं।
 
अपने इस आदेश को लेकर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, “ मैं कभी राजनीतिक रूप से सही नहीं होता हूं, मैं गलत होता हूं, मैं मार दूंगा, हम उन्हें मार देंगे।”
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS