अंतरराष्ट्रीय
पीएलए ने सेना में भर्ती होने के लिए युवकों दी नेक सलाह
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2017 1:47:15 PMबीजिंग, (हि.स.)। ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) ने नए जवानों की भर्ती से पहले कुछ टिप्स जारी किए हैं, जिससे उन्हें शारीरिक योग्यता परीक्षा पास करने में मदद मिल सके। लेकिन इसका सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
एक ऑनलाइन पोस्ट में, पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने छाग वाली ड्रिंक्स, ज़्यादा कंप्यूटर गेम खेलना और हस्तमैथुन को युवाओं के कमजोर स्वास्थ्य के लिए ज़िम्मेदार माना गया है।इसके साथ ही यह भी कहा गया कि सेना में भर्ती होने के लिए आने वाले युवाओं में फ़ेल होने वालों की संख्या चिंताजनक है। एक शहर में कम से कम आधे युवा फ़ेल हो रहे हैं।
हाल ही के वर्षों में देशभक्ति के हीरो, मिलिट्री टीवी और फ़िल्मी ड्रामा के ज़रिए सेना का गुणगान करने वाले चीन को नई भर्तियां करने में काफी मुश्किलें हो रही हैं।