ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
सऊदी अरब में 14 वर्षीय किशोर की गिरफ्तारी
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2017 4:02:18 PM
सऊदी अरब में 14 वर्षीय किशोर की गिरफ्तारी

रियाद, (हि.स.)। सऊदी अरब में सड़क पर एक 14 वर्षीय किशोर के नाचने का विडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, किशोर की गिरफ्तारी ‘अनुचित सार्वजनिक व्यवहार’ के आरोप के बाद की गई और उससे पूछताछ भी की गई है। फिलहाल किशोर की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और उसके खिलाफ मामला चलेगा या नहीं। 45 सेकेंड के विडियो में किशोर 90 के हिट गाने ‘माकोरना’ पर डांस करते हुए दिख रहा है।
विदित हो कि इस महीने की शुरुआत में सऊदी के दक्षिण-पश्चिम में एक आयोजन के दौरान एक गायक को 'नाचने' के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वैसे यह घटना जेद्दा की व्यस्त सड़क की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के पक्ष में भी कई लोग सामने आ रहे हैं और उसे हीरो बताते हुए उसका बचाव कर रहे हैं। वहीं, कई लोग किशोर के व्यवहार को अनैतिक बता रहे हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS