ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
श्रीलंका में अवैध रूप से ठहरने पर 27 भारतीय गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 3:59:39 PM
श्रीलंका में अवैध रूप से ठहरने पर 27 भारतीय गिरफ्तार

कोलंबो, (हि.स.)।वीजा अवधि से अधिक दिनों तक ठहरने के कारण श्रीलंका में पांच महिलाओं समेत 27 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अधिकारिक सूत्रों से मिली। 
 
आव्रजन अधिकारियों ने बताया कि विभाग की जांच इकाई उत्तरी प्रांत में निर्धारित समय से अधिक अवधि तक ठहरने वालों को ढूंढ़ा और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
 
उन्होंने बताया कि इन 27 भारतीय नागरिकों में से ज्यादातर प्रांतीय राजधानी जाफना से गिरफ्तार किये गए हैं। जाफना में तमिल बहुसंख्यक हैं। अधिकारियों के अनुसार ये लोग अपने पर्यटक वीजा की शर्तों के विपरीत कारोबारी गतिविधियों में लगे थे। अब उन्हें वापस भेजा जाएगा।
 
विदित हो कि इस महीने के शुरू में कोलंबो पेज ने खबर दी थी कि देश में अवैध रूप से ठहरने को लेकर 11 अगस्त को पूर्वोत्तर श्रीलंका में तीन भारतीय गिरफ्तार किये गये थे। वैसे उनकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS