ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
काबुल में अर्याना के कंसर्ट में काफी भीड़ जुटी
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 12:42:36 PM
काबुल में अर्याना के कंसर्ट में काफी भीड़ जुटी

काबुल, (हि.स.)। कट्टरपंथियों के विरोध और धमकियों के बावजूद अफ़गानिस्तान की पॉप स्टार अर्याना सईद के कंसर्ट में सैकेड़ों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या महिलाएं भी उपस्थित थीं। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए इस कंसर्ट का रूढ़िवादी तबका विरोध कर रहा था। कंसर्ट को लेकर हमले की आशंका भी ज़ाहिर की गई थी। लेकिन काबुल के इंटरकॉन्टिनेंट होटल में हुए इस कंसर्ट के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि अफ़गानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित यह कंसर्ट पहले ग़ाजी स्टेडियम में होने वाला था। इसके लिए प्रीमियम कीमत पर तीन हज़ार से ज्यादा टिकट बेचे गए थे। लेकिन अधिकारियों का कहना था कि वे कार्यक्रम की जगह पर सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते हैं। इसके बाद भी अर्याना सईद ने उम्मीद नहीं छोड़ी और दूसरी जगह पर कार्यक्रम पेश किया।

कंसर्ट में मौजूद रहे बहार सोहेली ने कहा, " मैंने सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में लड़कियां यहां मौजूद होंगी। खुशकिस्मती से महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा थी।"

बीबीसी के मुताबिक, उन्होंने कहा, "मैंने कुछ लड़कियों से पूछा कि आप यहां क्यों आई हैं? उन्होंने मुझे बताया कि जो कंसर्ट का विरोध कर रहे थे, वह उन्हें चुनौती देने आईं हैं।"

अर्याना अफ़गानिस्तान की दो प्रमुख भाषाओं डारी और पश्तो में गाती हैं। उनके संगीत में पारंपरिक और लोकगीतों का मिश्रण होता है। उन्होंने कहा कि कंसर्ट से मिलने वाली रकम को वह सारीपुल प्रांत के मिर्ज़ा ओलोंग गांव में हुए हमले में मारे गए लोगों के परिजन को दे देंगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS