ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
फ्लोरिडा : गोलीबारी में घायल पुलिस कर्मी की मौत
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 2:59:25 PM
फ्लोरिडा : गोलीबारी में घायल पुलिस कर्मी की मौत

फ्लोरिडा,  (हि.स.)।अमेरिका के फ्लोरिडा में गश्त के दौरान गोलीबारी में घायल हुए एक पुलिस अधिकारी की शनिवार को मौत हो गई। इस घटना में एक दिन पहले ही एक अन्य पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। संदिग्ध हमलावर को एक बार से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
 
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, साजेर्ंट सैम होवर्ड की शनिवार दोपहर एक अस्पताल में मौत हो गई। फ्लोरिडा के किस्सिम्मी में हुए हमले के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। अधिकारी मैथ्यू बैक्सटर की गोली लगने से शुक्रवार रात मौत हो गई थी। उन्हें 45 वर्षीय एवरेट मिलर ने गोली मारी थी। मिलर पर बैक्सटर की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
 
किस्सिम्मी पुलिस प्रमुख जेफ ओ डेल ने बताया कि नशीले पदार्थ संबंधी गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाले शहर के एक इलाके में संदिग्धों की जांच के दौरान किस्सिम्मी पुलिस अधिकारी सैम हावर्ड और मैथ्यू बैक्सटर को गोली लगी और उन्हें जवाबी गोलीबारी करने का मौका भी नहीं मिला।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS