ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी हास्य कलाकार डिक ग्रेगरी का निधन
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 2:57:38 PM
अमेरिकी हास्य कलाकार डिक ग्रेगरी का निधन

वाशिंगटन, (हि.स.)। यू.एस. अश्वेत हास्य कलाकार और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता रहे डिक ग्रेगरी का 84 साल की उम्र में वाशिंगटन डी.सी के एक अस्पताल में शनिवार रात निधन हो गया। वह एक अज्ञात बीमारी से जूझ रहे थे। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। 
बीबीसी के अनुसार, ग्रेगरी को एक अज्ञात बीमारी के कारण वाशिंगटन डीसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके शोक संतप्त बेटे क्रिस्टियान ने इंस्टाग्राम पर दी। क्रिस्टियना ने कहा,'' हास्य कलाकार, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता डिक शनिवार रात इस लोक से विदा हो गए।''
 
ग्रेगरी 1960 से लगातार हास्य कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति दे रहे थे जिसमें उन्होंने नियमित रूप से रंग भेद और नस्लवाद की हंसी उड़ाई। वह अमेरिका के पहले ऐसे अश्वेत कलाकार थे जिन्होंने प्रतिदिन श्वेत दर्शकों एवं श्रोताओं के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS