अंतरराष्ट्रीय
वियतनाम ने भारत से खरीदी ब्रह्मोस मिसाइल
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 6:35:46 PMहनोई, (हि.स.)। डोकलाम में भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के दौरान वियतनाम ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदी हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
विदित हो कि यह सुपरसोनिक मिसाइल एंटी शिप क्रूज मिसाइल है और काफी घातक मानी जाती है। इस मिसाइल बिक्री के बारे में भारत की ओर से ना तो कोई टिप्पणी की गई है और ना ही यह साफ हो पाया है कि कितनी मिसाइलें और कितने रुपये में बेची गई हैं।
वियतनाम के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ली थी हू हैंग ने कहा कि यह रक्षा खरीद देश की शांति नीति और आत्मसुरक्षा के लिए है। यह राष्ट्रहित में उठाया गया सामान्य कदम है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों में सुरक्षा की दृष्टि से किए गए समझौते और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम है। वियतनाम के वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि इस मिसाइल की पहली खेप कुछ दिन पहले ही वियतनाम पहुंची है।
माना जा रहा है कि चीन इस प्रकार की रक्षा खरीद को वियतनाम के उस अड़ियल रवैये के रूप में देखता है जिसके तहत वह दक्षिण चीन सागर में नए द्वीप पर अप दावा करता रहा है।