अंतरराष्ट्रीय
जापान के प्रधानमंत्री अगले महीने भारत के दौरे पर आएंगे
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 6:25:10 PMटोक्यो, (हि.स.)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अगले माह भारत के दौरे परआ रहे हैं। यह जानकारी जापानी मीडिया ने शुक्रवार को दी। इस माह की शुरुआत में भी इस बात की संभावना जतायी गयी थी कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लाख करोड़ रुपये के महात्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट की आधारशिला रखने के लिए सितंबर में अहमदाबाद आ सकते हैं।
इसके अलावा दोनों नेता दो जापानी इंडस्ट्रियल पार्क्स के लॉन्च में भी शामिल होंगे। साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लेंगे।