ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
फॉर्चून की 40 युवा और प्रभावशाली लोगों की सूची में 5 भारतीय मूल के
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 4:43:57 PM
फॉर्चून की 40 युवा और प्रभावशाली लोगों की सूची में 5 भारतीय मूल के

न्यूयॉर्क, (हि.स.)। आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरादकर समेत भारतीय मूल के पांच लोग फार्चून की 40 युवा और प्रभावी लोगों की सूची में शामिल किए गयए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
 
फार्चून की इस सूची में उन लोगों को जगह दी गई है जिन्होंने अपने काम से अन्यों को प्रोत्साहित किया है। फार्चून की 2017 '40 अंडर 40' सूची सर्वाधिक प्रभावी युवा लोगों की सालाना सूची है। ये वे लोग हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम है और अपना काम कर रहे हैं। पत्रिका ने ऐसे लोगों को नवप्रर्वतक, क्रांतिकारी, कलाकार तथा अन्य को प्रोत्साहित करने वाला बताया है।
 
सूची में फ्रांस के 39 साल के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रोन पहले पायदान पर हैं। यह नेपोलियन के बाद सबसे युवा नेता हैं जिन्होंने मई में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। सूची में भारतीय मूल के लोगों में 26 साल की दिव्या नाग, 31 साल के ऋषि शाह, शारदा अग्रवाल (32) और सैमसोर्स की सीईओ तथा संस्थापक लीला जाना शामिल हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS