अंतरराष्ट्रीय
चीन के एक शख्स ने 5000 लोगों को मुफ्त में खिलाए नूडल्स
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 12:05:45 PMबीजिंग, (हि.स.)। चीन में एक शख्स ने अपनी गुम हुई अंगूठी मिलने की खुशी में 5000 लोगों को नूडल्स की पार्टी दे डाली। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, यह घटना दक्षिण-पश्चिम शहर चोंगक्विंग में एक शख्स ने अपनी सगाई की अंगूठी मिलने की खुशी में लोगों को मसालेदार नुडल्स की पार्टी दे डाली।
वांग नामक शख्स ने एक साल पूरा होने के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के प्रस्ताव देकर चौंकाना चाहते थे। सगाई से पहले उन्होंने 13 अगस्त की सुबह सगाई की तैयारियों में व्यस्त रहे, लेकिन लंच के समय उनकी गर्लफ्रेंड का फोन आने पर वह अपनी सीट से उठे। वह बात करके जब वापस आए तो उनका बैग वहां नहीं था। उसमें तीन कैरेट के हीरे की अंगूठी थी। अंगूठी की कीमत 35000 पाउंड थी।
संयोगवस बैग को एक स्थानीय निवासी ने रेस्टोरेंट के मैनेजर यो शियाहुआ को सौंपा, जिसे उसने वांग को वापस लौटा दिया।