ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
पुर्तगाल में 200 साल पुराना पेड़ गिरा
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 12:39:58 PM
पुर्तगाल में 200 साल पुराना पेड़ गिरा

लिस्बन,  (हि.स.)। पुर्तगाल के द्वीपसमूह मडीरा में रोमन कैथोलिक पर्व मनाने के लिए एक गांव में पहाड़ी पर स्थित एक चर्च के बाहर इकट्ठा हुए लोगो पर एक पेड़ के गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। यह घटना स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 10 बजे की है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, गिरने वाला पेड़ 200 साल पुराना ओक-ट्री था। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कॉस्टा ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है । वहीं राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो भी घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं। यूरोपियों के बीच मडीरा एक पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। उत्तर अटलांटिक महासागर में मौजूद ये जगह सबसे बड़ा पुर्तगाली द्वीप है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS