अंतरराष्ट्रीय
वेनेजुएला में जेल में हिंसा, 37 कैदियों की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 12:25:43 PMकाराकस, (हि.स.)। वेनेजुएला के एमेजोना प्रांत की राजधानी प्यूर्टो आयाकुचो की जेल में बुधवार को कैदियों और सुरक्षा बलों के बीच घंटों हुई गोलीबारी के दौरान कम से कम 37 लोग मारे गए। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, जेल पर फिर से नियंत्रण स्थापित करने के लिए गृह मंत्रालय के विशेष बल भेजे गए। चश्मदीदों ने कहा कि जेल में घंटों तक गोलीबारी होती रही। प्रांतीय राज्यपाल ने इसे नरसंहार करार दिया है। अभियोजकों ने कहा कि गोलीबारी की इस घटना में 14 अधिकारी भी घायल हुए हैं।
उधर, दो जेल मॉनिटर समूह ने कहा है कि मरने वालों सभी कैदी हैं। जेल में जिस समय हिंसा शुरू हुई उस समय वहां 105 कैदी मौजूद थे। विदित हो कि वेनेजुएला की कई जेलों में जेल कर्मियों की भारी कमी है और उसका संचालन कैदियों के समूह करते हैं।