अंतरराष्ट्रीय
सियरा लियोन में भारी बारिश, 300 से ज्यादा की मौत, 205 शव बरामद
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 2:04:58 PMफ्रीटाउन, (हि.स.)। अफ्रीकी देश सियरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार को भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से अब तक सैकड़ों लोगों की जान चुकी है। मरने वालों की संख्या 300 के पार है जिसमें से अब तक 205 लाशों को निकाला गया है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय संस्था द रेड क्रॉस के प्रवक्ता अबूबकर तारावली ने कहा है कि 205 लोगों के शवों को फ्रीटाउन के केंद्रीय शवगृह में ले जाया गया है। साथ ही यह भी बताया कि इस आपदा में 3000 लोग बेघर हो चुके हैं और कम से कम 100 इमारतें डूब गई हैं और कुछ धराशाई हो गई हैं।
सियरा लियोन के राष्ट्रपति अर्नेस्ट बाई कोरमा ने टीवी पर दिए संदेश में कहा कि यह एक ‘राष्ट्रीय आपदा’ है| इससे निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर भी बनाया गया है। उपराष्ट्रपति विक्टर बोकैरी फोह ने बाढ़ और भूस्खलन में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है।
यह हादसा सोमवार सुबह की है जब लोग सो रहे थे। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाताई जा रही है।