अंतरराष्ट्रीय
दोहरी नागरिकता के विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 4:44:06 PMकैनबरा, (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस इन दिनों अपने ही देश में नागरिकता के कटघरे में हैं। हाल में कहा था कि उन्होंने संवैधानिक प्रतिबंध का संभवत: उल्लंघन किया है जिसके तहत दोहरी नागरिकता वाले लोगों के सांसद बनने पर रोक लगी हुई है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
दरअसल, न्यूजीलैंड सरकार ने उन्हें बताया है कि वह शायद न्यूजीलैंड के भी नागरिक हैं। इसके बाद जॉयस ने यह खुलासा किया।
उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस ने संसद में कहा कि वह पिछले महीने से उच्च न्यायालय भेजे जाने वाले ऐसे 5वें सांसद होंगे जो इस बात को लेकर जांच के दायरे में हैं कि वह संसद में बने रहने के हकदार हैं या नहीं।
रूढ़िवादी नेशनल्स पार्टी के नेतृत्व करने वाले जॉयस ने कहा कि उन्हें यह कानूनी सलाह मिली है कि अदालत उन्हें हरी झंडी दे सकती है और वह कैबिनेट में बने रहेंगे।
विदित हो कि आस्ट्रेलिया का संविधान दोहरी नागरिकता वाले लोगों को सांसद बनने से प्रतिबंधित करता है। देश में पिछले साल जुलाई में चयनित संतुलित संसद पर इस प्रतिबंध से बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।