ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
डोकलाम में 100 फीट हटने को तैयार चीन
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 4:52:25 PM
डोकलाम में 100 फीट हटने को तैयार चीन

डोकलाम, (हि.स.)। डोकलाम मुद्दे पर लगातार भारत को धमकी देने वाला चीन अब पीछे हटने को तैयार हो गया है। चीनी सेना यहां विवादित स्थल से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है, लेकिन भारत उसे 250 मीटर पीछे हटाने पर अड़ा हुआ है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
 
उधर, चीनी मीडिया लगातार भारत को धमकी दे रही है। समाचार पत्र चाइना डेली और ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि डोकलाम से भारत को अपनी सेना हटानी होगी, अन्यथा उसे युद्ध झेलना पड़ेगा। चीनी अखबार यहां तक कह चुके हैं कि भारत के साथ सैन्य संघर्ष की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
 
चीनी सीमा एवं महासागर मामलों के डिप्टी डायरेक्टर जनरल वांग वेनली सीमा से कश्मीर और उत्तराखंड में घुसने तक की धमकी दे चुके हैं। हालांकि डोकलाम की जमीनी सच्चाई कुछ और ही है। 
 
सूत्रों के अनुसार, भारत की ओर से चीन को कहा गया है कि वह विवादित स्थल से 250 मीटर पीछे हटे, इसके बाद ही भारतीय सेना पीछे जाएगी। चीन ने कहा कि वह 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है। लिहाजा भारत को अपनी पूर्व पोजिशन पर जाना चाहिए। 
 
अब यह स्प्ष्ट हो गया है कि दोनों देशों की सेनाएं संघर्ष की बजाय विवादित क्षेत्र से पीछे हटने के मूड में है। इस खबर के पहले चीन ने आधिकारिक रूप से डोकलाम में पीछे हटने से इन्कार कर दिया था। ग्लोबल टाइम्स ने एक चीनी अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी भी दी थी।
 
वैसे डोकलाम पर चीन के सैन्य मौजूदगी बढ़ाने और 100 मीटर पीछे हटने की विरोधाभाषी रिपोर्ट एक साथ सामने आई हैं। इससे पहले रिपोर्ट में कहा गया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम पर 80 टेंट लगा दिए हैं। जहां पर चीनी सेना ने टेंट लगाया है, वह विवादित स्थल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है।
 
इस इलाके में चीनी सैनिकों की संख्या आठ सौ से कम है यानी चीन ने यहां पर पीएलए की पूरी बटालियन तैनात नहीं की है। इतना ही नहीं, चीन ने विवादित इलाके में 350 भारतीय सैनिकों के मुलाबले करीब 300 सैनिक तैनात किए हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS