ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
शिकागो में गोलीबारी, 1 मरा, 6 घायल
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 4:19:10 PM
शिकागो में गोलीबारी, 1 मरा, 6 घायल

शिकागो, (हि.स.)। शिकागों में अज्ञात बंदूकधारियों ने बुधवार को फुटपाथ पर खड़े लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
 
शिकागो पुलिस के मुताबिक शहर के ब्रांजविले के निकट एक फुटपाथ पर गोलीबारी की यह घटना हुई। इस घटना में घायल हुए 28 वर्षीय एक व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
 
घटना में जख्मी हुए 6 अन्य लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायलों में 21 वर्ष से लेकर 46 वर्ष आयु वर्ग तक के पुरुष और महिलाएं शामिल हैं।अभी इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और पुलिस गोलीबारी से संबंधित परिस्थितियों की जांच कर रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS