ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चीन ने डोकलाम बढ़ाई सैनिकों की संख्या
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 1:26:45 PM
चीन ने डोकलाम बढ़ाई सैनिकों की संख्या

बीजिंग/नई दिल्ली, (हि.स.)। डोकलाम में बीते सात सप्ताह से भारत और चीन के बीच बने गतिरोध के बीच चीन ने अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
रिपोर्ट के मुताबिक, डोकलाम में चीनी सैनिकों की संख्या करीब आठ सौ है और उन्होंने अस्सी टेंट लगाए हैं। अर्थात चीन ने अपनी पूरी बटालियन तैनात नहीं की है। साथ ही चीन ने दावा किया है कि भारत के सिर्फ 58 सैनिक वहां मौजूद हैं। 
इतना ही नहीं चीन ने विवादित स्थल पर भी भारत के साढ़े तीन सौ सैनिकों के मुकाबले तीन सौ सैनिक तैनात कर दिए हैं। भारत के सैनिक क़रीब तीस टैंटों में रह रहे हैं।
एक अन्य सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, चीन और वहां की मीडिया की ओर से लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर भारत ने भी पूर्वी सीमा पर अपनी सैनिकों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है। भारतीय सैनिकों ने महत्वपूर्ण स्थलों पर अपना पोजिशन ले लिया है और सीमा पर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS