अंतरराष्ट्रीय
वयस्क महिला ने किशोर को फेसबुक पर फांसा, गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 6:42:30 PMलंदन, (हि.स.)। ब्रिटेन के क्लेक्टन-ऑन-सी में रहने वाली एक 44 साल की महिला ने 15 साल के एक किशोर को फांसने के लिए फेसबुक का सहारा लिया और जब उसके हाथ हमबिस्तर हुई तो पकड़ी गईं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, मामला कोर्ट तक पहुंच गया। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार, के अनुसार मैरी डेंट नामक महिला ने एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया जिस पर एक बच्चे की फोटो लगी हुई थी। उसने नाबालिग को दोस्त बनाया और उससे अश्लील बातें शुरू कर दीं। इसके बाद उसने नाबालिग को अपनी बातों में इतना प्रभावित कर दिया कि वह उससे मिलने को मजबूर हो गया। यहां तक कि मैरी डेंट ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।
इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग की मां उसके बैडरूम में बिना बताए घुस गई और मैरी डेंट को बेटे के साथ अपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
मैरी डेंट ने कोर्ट में नाबालिग के साथ की यौन संबंधों की बात स्वीकार कर ली है। वहीं 15 साल के नाबालिग ने कहा कि शुरू में उसे मैरी डेंट की इरादों का पता नहीं था। वहीं कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यह कोई मायने नहीं रखता किसने किसको क्या किया। मैरी डेंट एक बालिग हैं और लड़का 15 साल का नाबालिग, इसलिए ये रिश्ता गैरकानूनी है।