ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चीनी पोत ने कोलंबो के निकट डाला लंगर
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 5:43:12 PM
चीनी पोत ने कोलंबो के निकट डाला लंगर

कोलंबो, (हि.स.)। चीनी नौसेना के एक चिकित्सा पोत ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के पास बंदरगाह पर लंगर डाला है। यह पोत चार दिनों तक यहां रहेगा। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, 'पीस आर्क' नाम का यह जहाज रविवार को बंदरगाह पर पहुंचा। यह पोत पहली बार श्रीलंका आया है। टास्क कमांडर मेजर जनरल गुआन बोलिन ने कहा कि पोत लोगों के लिए खुला रहेगा और उन्हें चिकित्सीय सेवा देगा।

 

यह छठी बार है जब 'पीस आर्क' अपने 'सौहार्द मिशन' पर निकला है। साल 2017 में इसके मिशन में श्रीलंका इसका पहला ठहराव है। यह पोत जिबूती बंदरगाह, सिएरालियोन के फ्रीटाउन बंदरगाह, गैबोन के ओवेंदो बंदरगाह और कांगो के पोएंटे नोएर बंदरगाह भी जाएगा।

 

विदित हो कि चीन काफी दिनों से श्रीलंका को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहा है। चीन की यह कोशिश उसकी उसी रणनीति का हिस्सा है जिसमें वह भारत के पड़ोसी देशों को अपने साथ मिलाकर उसे घेरना चाहता है। इस चाल के तहत इन देशों में भारी मात्रा में निवेश के साथ उन्हें आर्थिक मदद भी पहुंचा रहा है।

 

श्रीलंका ने अपना हम्बनटोटा पोर्ट चीन को 99 साल के लिए पट्टे पर दिया है। हालांकि श्रीलंका ने साफ कह दिया है कि इसका इस्तेमाल सैनिक गतिविधियों के लिए कभी नहीं किया जाने दिया जाएगा। भारत ने भी अपनी चिंता को श्रीलंका के सामने कई बार उठाया था।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS