ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चीनी मीडिया ने फिर दी युद्ध की धमकी
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 3:57:29 PM
चीनी मीडिया ने फिर दी युद्ध की धमकी

बीजिंग, (हि.स.)। डाेकलाम विवाद पर चीनी मीडिया ने एक बार फिर भारत को युद्ध की धमकी ऐसे समय दी है जब भारत कूटनीतिक तरीके से मुद्दे का हल निकालने की कोशिश कर रहा है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
 
चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबाल टाइम्स’ के संपादक ने कहा है कि भारत अगर लगातार चीन की चेतावनी को नजरंदाज करता रहा तो युद्ध निश्चित होकर रहेगा। 
 
समाचार पत्र की वेबसाइट पर जारी करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में अखबार के संपादक ने कहा है कि नई दिल्ली आज भी 1962 के जवाहर लाल नेहरू की तरह अनुभवहीन है। भारत खुद को विपरीत हालात से निपटने के लिए तैयार नहीं कर रहा, बल्कि देश की जनता को सब कुछ ठीक होने का दिलासा दे रहा है। 
 
वीडियो में एक भारतीय अखबार का हवाला भी दिया गया है जिसमें कहा गया है कि चीन कभी भारत पर हमला नहीं कर सकता और हल्की सैन्य कार्रवाई का खतरा भी नहीं लेगा। इसके जवाब में ग्लोबल टाइम्स में कहा गया है कि चीन भी युद्ध नहीं, बल्कि शांति की बहाली चाहता है और साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहता है। लेकिन अगर भारतीय सेना लगातार चीन की धरती पर मंडराएगी तो स्थितियां अलग हो सकती हैं।
 
ग्लोबल टाइम्स के वीडियो में कहा गया है कि अगर भारत चालाकी करेगा तो युद्ध को रोकना मुश्किल है। साथ ही चीन की चेतावनी को अनसुना करने पर भी युद्ध ही एक मात्र विकल्प बचेगा। 1962 में भी नेहरू को लगा था कि चीन हमला नहीं करेगा, लेकिन भारत अब भी उसी तरह की अनुभवहीनता दिखा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS