ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
यूरोप में भीषण गर्मी, जानमाल का भारी नुक्सान
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2017 1:53:25 PM
यूरोप में भीषण गर्मी, जानमाल का भारी नुक्सान

रोम, (हि.स.)। दक्षिणी यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे अब तक कई जानें जा चुकी हैं और अरबों डॉलर की फसलों को नुकसान पहुंचा है। लू लगने से इटली और रोमानिया में कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार, वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दशकों में स्थिति और भी बिगड़ सकती है। बहरहाल, स्पेन, पुर्तगाल, दक्षिण फ्रांस, इटली, बाल्कन और हंगरी के ज्यादातर हिस्सों में अभूतपूर्व तापमान दर्ज किया गया है। प्रभावित इलाकों में पारा रोज 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण सूखा पड़ रहा है और जुलाई में लू चलने से इन यूरोपीय देशों के जंगलों में आग लग रही है। पुर्तगाल के जंगलों में लगी आग में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
भीषण गर्मी के कारण इटली के अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनमें ज्यादातर लोग लू लगने से बीमार पड़े हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS