ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप प्रशासन ने दिया ‘पेरिस जलवायु’ समझौते से अलग होने का नोटिस
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 1:32:18 PM
ट्रंप प्रशासन ने दिया ‘पेरिस जलवायु’ समझौते से अलग होने का नोटिस

वाशिंगटन, (हि.स.) । ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को पहली अधिसूचना(नोटिफिकेशन) जारी कर 2015 के पेरिस जलवायु समझौते से अलग होने की इच्छा जाहिर की है। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली ।
बीबीसी के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र को भेजे अधिसूचना (नोटिफिकेशन) में कहा है कि वो उससे बाहर जरूर हो रहा है लेकिन वो बातचीत की प्रक्रिया में शमिल रहेगा।
शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन दूारा जारी की गई अधिसूचना (नोटिफिकेशन) को सांकेतिक रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि, पेरिस जलवायु समझौते से अलग होने की इच्छा रखने वाला कोई भी देश 04 नवंबर, 2019 के पहले आधिकारिक रूप से समझौते से अलग होने का एलान नहीं कर सकता है।
अमरीकी बयान में कहा गया है, ‘आज, अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र को संदेश दिया है कि अमरीका पेरिस समझौते से अलग होने की उपयुक्त अवधि आते ही इससे अलग होना चाहता है। अमरीका अपने हितों के संरक्षण और भविष्य के सभी नीतिगत विकल्पों को खुला रखने के लिए जयवायु परिवर्तन को लेकर होने वाली अंतराष्ट्रीय बातचीत और बैठकों में शऱीक होता रहेगा।’ 
विदित हो कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि पेरिस जलवायु समझैता अमेरिका को ‘दंड’ देने जैसा होगा। इसकी वजह से लाखों नौकरियां चली जाएंगी। उन्होंने पहली बार जून में समझौते से बाहर आने की इच्छा जाहिर की थी। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS