अंतरराष्ट्रीय
डेनमार्क के राजा नहीं चाहते रानी के बगल में दफन होना
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 1:30:20 PMकोपेनहेगेन, (हि.स.)। डेनेमार्क के 83 वर्षीय राजा हेनरी ने कहा है कि उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी और डेनमार्क की रानी मारग्रेट के बगल में उनको न दफनाया जाये। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, डेनमार्क के राजा को इस बात की शिकायत है कि उन्हें कभी भी रानी के बराबर का सम्मान नहीं मिला। हेनरी कहते हैं कि उनका कभी 'द किंग' का टाइटिल नहीं रहा जिसका मतलब उनको राजा का पदनाम कभी नहीं मिला है।
वहीं डेनमार्क की रानी मारग्रेट ने भी उनकी इस गुजारिश को मान लिया है। अब तक यह समझा जा रहा था की दोनों की मत्यु के बाद खास रूप से बनवाए गए पत्थर के ताबूतों में दफनाया जाएगा ।