ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
उड़ान में नाबालिग से अश्लील हरकत, गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 5:04:48 PM
उड़ान में नाबालिग से अश्लील हरकत, गिरफ्तार

न्यू जर्सी, (हि.स.)। अमेरिका के न्यू जर्सी जा रही एक फलाइट में एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक भारतीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। 

 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के तुरंत बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया, लेकिन तब तक आरोपी डॉक्टर वहां से निकल चुका था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी डॉक्टर का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान में हुई। वाशिंगटन राज्य की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की सिएटेल से न्यू जर्सी जा रही थी। पीड़िता के अनुसार, उड़ान में उसकी आंख लग गई थी। उसके बगल वाली सीट पर बैठा शख्स (जो एक डॉक्टर बताया जा रहा है) अचानक से उसकी जांघ पर हाथ फेरने लगा। उसकी आंखें खुलीं तो आरोपी ने तुरंत अपना हाथ हटा लिया।

 

इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने एक बार फिर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। शिकायत करने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने उसकी सीट बदल दी। फ्लाइट के लैंड करते ही हवाई अड्डे पहुंचे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। लेकिन परिजन एयरपोर्ट अथॉरिटी से शिकायत कर पाते आरोपी वहां से निकल गया था।

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में आरोपी की पहचान विजय कुमार कृष्णप्पा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ नाबालिग से अश्लील हरकत का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, विजय को जमानत भी मिल गई है, लेकिन पुलिस उस पर नजर रखे हुई है। खबर के मुताबिक, विजय एक महीने की मेडिकल फेलोशिप पर अमेरिका गया हुआ है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS